220+ Best Papa Ke Liye Shayari | पापा के लिए शायरी 2026
पापा हमारे जीवन के वह खास इंसान हैं, जिनके प्यार, त्याग और संघर्ष का एहसास शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना आसान नहीं है। Papa Ke Liye Shayari के माध्यम से हम अपने पिता के प्रति प्यार, सम्मान, कृतज्ञता और भावनाओं को खूबसूरत शब्दों में बयां कर सकते हैं। पिता परिवार की मजबूत नींव होते हैं, जो अपनी खुशियों से पहले बच्चों की जरूरतों और सपनों को महत्व देते हैं।
अगर आप अपने पापा के लिए Emotional Shayari, Heart Touching Shayari, Love Shayari, Father Shayari या दिल को छू लेने वाली दो लाइन शायरी खोज रहे हैं, तो यहां आपको भावनाओं से भरी बेहतरीन पापा के लिए शायरी का सुंदर संग्रह मिलेगा। इन शायरियों को आप अपने पापा को भेजकर उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त कर सकते हैं तथा सोशल मीडिया पोस्ट, स्टेटस या विशेष अवसरों पर भी साझा कर सकते हैं।
Papa Ke Liye Shayari

चट्टान की तरह जो हर मुश्किल के आगे अड़ जाते हैं
मेरे पापा ही हैं जो मेरे खातिर दुनिया से भी लड़ जाते हैं!!
कंधों पर उठाकर जिसने मुझे दुनिया दिखाई
उस बाप की शराफत से ही मेरी पहचान बैन पाई!!
जेब खाली हो फिर भी कभी मना करते नहीं देखा
मैंने पापा से अमीर कोई इंसान नहीं देखा!!
सपनों को मेरे पूरा करने को वो दिन-रात एक करते हैं
मेरे पापा ही हैं जो बिना कहे सब कुछ सहते हैं!!
खुद अपनी तकलीफों को छुपाकर जो मुस्कुराते हैं
वही तो एक बाप हैं जो बच्चों का भविष्य बनाते हैं!!
Beti Papa Ke Liye Shayari

पापा की दुलारी हूँ, उनके दिल का टुकड़ा हूँ
मैं अपने पापा के चेहरे का ढलता हुआ मुखड़ा हूँ!!
जो मेरी हर छोटी ज़िद को हंसकर पूरा करते हैं
वो पापा ही तो हैं जो मुझसे बेइंतहा प्यार करते हैं!!
बेटियों के दुखों को जो पल में चुरा लेते हैं
वो पापा ही तो हैं जो हर आंसू को हंसी में छुपा देते हैं!!
परियों सी राजकुमारी बनाकर मुझे पाला है
मेरे पापा ने ही मेरी ज़िंदगी ज़िंदगी को संवारा है!!
तपती धूप में छांव का वो मीठा सा अहसास हैं
मेरे पापा ही मेरे लिए दुनिया में सबसे खास हैं!!
Papa Ke Liye Shayari 2 Line

साया बनकर जो हमेशा साथ निभाते हैं
वही तो पापा हैं जो हर गम से बचाते हैं!!
जिनकी डांट में भी छुपा होता है दुलार
वो पापा ही तो हैं जिनका असीम है प्यार!!
मेरी हर ख्वाहिश को पूरा करते देखा है
मैंने अपने पापा में भगवान का रूप देखा है!!
चट्टान सी हिम्मत और समंदर सा प्यार रखते हैं
वो पापा ही हैं जो बिना कहे हर दर्द सहते हैं!!
दिखावा नहीं करते मगर प्यार बेहिसाब करते हैं
पापा अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर दर्द सहते हैं!!
Papa Ke Liye Shayari in English

Ungli pakad kar chalna sikhaya aapne,
Papa har mushkil se ladna sikhaya aapne.
Aasman se bhi bada unka dil hota hai,
Papa ke bina har rasta mushkil hota hai.
Meri har zid ko unhone poora kiya hai,
Papa ne bina kahe sab kuch mujhe diya hai.
Har takleef ko hasti hui aankhon se sehte hain,
Jo sabse alag hain, unhe hi to Papa kehte hain.
Unki ek muskurahat se mera din ban jaata hai,
Papa ka saaya hi mujhe har darr se bachata hai.
Mummy Papa Ke Liye Shayari

मां की ममता और पापा का साया
इन दोनों के रूप में मैंने भगवान को पाया!!
मांग लूं यह दुआ कि फिर यही जहां मिले
हर जन्म में मुझे यही मम्मी-पापा मिले!!
भटक न जाऊं राह में इसलिए वो दीया बनकर जलते हैं
मम्मी-पापा के आशीर्वाद से ही मेरे सारे काम बनते हैं!!
मेरी हर एक खुशी के लिए वो अपनी नींद तक वार देते हैं
मम्मी-पापा ही हैं जो मुझ पर बेइंतहा जान छिड़कते हैं!!
घर को जन्नत और ज़िंदगी को हसीन बनाते हैं
मम्मी-पापा ही हैं जो हर हाल में मुस्कुराना सिखाते हैं!!
Papa Ke Liye Shayari in Hindi

कभी सख्ती तो कभी प्यार से बात मनाते हैं
मेरे पापा हर हाल में मेरा हौसला बढ़ाते हैं!!
मेरी कामयाबी का सेहरा उनके ही नाम जाता है
पापा की मेहनत से ही मेरा कल संवर पाता है!!
अंधेरी राहों में जो चिराग बनकर जलते हैं,
पापा के साए में ही हम बेफिक्र चलते हैं!!
हजारों की भीड़ में भी पहचान लेते हैं
पापा मेरी हर खुशी और गम जान लेते हैं!!
जो कड़े फैसले भी मेरे भले के लिए लेते हैं
वो पापा ही हैं जो बिना माँगे सब दे देते हैं!!
Special Papa Ke Liye Shayari

दुनिया के लिए भले ही आप एक इंसान हो
लेकिन मेरे लिए तो पापा पूरी दुनिया हो!!
तपती धूप में जो ठंडी छाँव बनकर आए
मेरे पापा ही हैं जो मेरे हर ख्वाब सजाए!!
जो हर मोड़ पर मेरी ढाल बन खड़े रहे
पापा ही हैं जो मेरी हर उड़ान में साथ रहे!!
मुसीबत में भी जो मुस्कुराना सिखाते हैं
पापा ही हैं जो सही राह दिखाते हैं!!
खुशी का हर पल आपके नाम कर दूँ
पापा, अपनी पूरी दुनिया आपके नाम कर दूँ!!
Maa Papa Ke Liye Shayari

खुद तकलीफें सहकर भी हमें खुशियां देते हैं
माँ-पापा ही हैं जो बिना स्वार्थ के सब सह लेते हैं!!
रब से बस इतनी सी गुजारिश है मेरी हर दुआ में
सदा सलामत रहे माँ-पापा की छांव इस जहां में!!
मंदिर-मस्जिद जाने की मुझे ज़रूरत ही नहीं पड़ी
मेरे घर में ही माँ-पापा के रूप में मूरत जो खड़ी!!
माँ की गोद में सुकून है, पापा के कंधों पर विश्वास
इन दोनों के साथ से ही खूबसूरत है हर अहसास!!
माँ के आंचल में जन्नत, पापा के हाथों में सहारा
इनके बिना अधूरा है यह जीवन हमारा!!
Papa Ke Liye Shayari on Life

रब से बस एक ही दुआ है मेरी हर सांस के साथ
ज़िंदगी के हर मोड़ पर रहे बस मेरे पापा का साथ!!
उदासी के पलों में भी जो खुश रहने की वजह देते हैं
मेरे पापा ज़िंदगी के हर मोड़ पर मुझे हौसला देते हैं!!
जो खुद धूप में जलकर मेरी ज़िंदगी में उजाला करते हैं
वो पापा ही हैं जो हर तूफान से मुझे संभालते हैं!!
पहचान क्या होती है यह मुझे दुनिया ने बताया
पर पहचान बनाने का हुनर मुझे मेरे पापा ने सिखाया!!
खुद भूखे रहकर जिसने मुझे खिलाया है
उस बाप के पसीने से ही मेरा वजूद आया है!!
Miss You Papa Ke Liye Shayari

सपनों में ही सही, कभी तो आ जाया करो
पापा, अपने इस बच्चे को सीने से लगा जाया करो!!
दुनिया की इस भीड़ में खुद को अकेला पाता हूँ
जब भी आपकी याद आती है, चुपके से रो लेता हूँ!!
हंसकर सह लेता हूँ दुनिया के दिए हर गम
पर आपकी याद आते ही आंखें हो जाती हैं नम!!
अंधेरी राहों में आज भी आपकी कमी खलती है
पापा, आपकी याद आते ही ये आंखें छलक पड़ती हैं!!
हर खुशी अधूरी लगती है आपके जाने के बाद
पापा, बहुत तड़पाती है आज भी आपकी हर बात!!
