140+ Best Gulab Shayari in Hindi | गुलाब शायरी 2026
गुलाब सिर्फ़ एक खूबसूरत फूल नहीं, बल्कि प्यार, खूबसूरती, एहसास और रिश्तों की गहराई का प्रतीक भी है। Gulab Shayari उन खूबसूरत भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने का एक शानदार तरीका है, जिन्हें हम अक्सर सीधे कह नहीं पाते। गुलाब की खुशबू और उसकी नज़ाकत को आधार बनाकर लिखी गई शायरी प्रेम, रोमांस, दोस्ती और दिल की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से बयां करती है।
इस पोस्ट में आपको गुलाब शायरी, Rose Shayari, गुलाब पर शायरी, प्यार भरी गुलाब शायरी और 2 Line Gulab Shayari का एक बेहतरीन संग्रह मिलेगा। आप इन शायरियों को अपने खास व्यक्ति के साथ शेयर करके अपने दिल की बात आसानी से बयां कर सकते हैं और अपने रिश्ते में प्यार की एक खूबसूरत खुशबू भर सकते हैं।
Gulab Shayari

फूलों की ज़रूरत किसे है जब तू पास है
तेरा होना ही मेरे लिए गुलाब का एहसास है!!
इत्र से नहीं, वफ़ा से महकता है रिश्ता
गुलाब सूख भी जाए तो खुशबू नहीं छोड़ता!!
ना इत्र की जरूरत है ना किसी श्रृंगार की
गुलाब की तरह महकती है सादगी आपकी!!
कांटों के बीच रहकर भी गुलाब मुस्कुराता है
वैसे ही तेरी याद में ये दिल हर दर्द भूल जाता है!!
तोड़ कर गुलाब को जो तुम अपनी जुल्फों में सजाते हो
सच मानो उस बेज़ुबां फूल की किस्मत जगाते हो!!
2 Lines Gulab Shayari

गुलाब की पंखुड़ियों सा नाज़ुक है दिल मेरा
इसे संभाल कर रखना, इस पर है हक़ तेरा!!
कांटों में भी रहकर जो खुशबू लुटाता है
गुलाब की तरह वही सच्चा इश्क निभाता है!!
तू दूर है पर तेरी खुशबू मेरे आसपास है
यह गुलाब का फूल तेरी मौजूदगी का अहसास है!!
चमन में ढूँढने निकला था खुशबू-ए-वफ़ा
तेरी जुल्फों की छांव मिली तो गुलाब भूल गया!!
तुम मुस्कुरा दो तो खिल उठते हैं मेरे दिन-रात
जैसे सहरा में अचानक खिल जाए लाल गुलाब!!
Gulab Shayari 2 Lines Hindi

ख़ामोशी से महकना गुलाब का हुनर है
तुम्हारी सादगी का भी कुछ ऐसा ही असर है!!
सिखाया है गुलाब ने मुझे जिंदगी का सलीका
कांटों के बीच रहकर भी मुस्कुराने का तरीका!!
गुलाब भी शर्मा जाए तेरी खूबसूरती देखकर
चाँद भी फीका लगे तेरा चेहरा देखकर!!
फूलों में गुलाब सबसे खास होता है
दिल में वही बसता है जो दिल के पास होता है!!
कांटों में खिलकर भी जो खुशबू लुटाता है
गुलाब वही जिंदगी जीने का सलीका सिखाता है!!
Gulab Shayari in Hindi

ना कोई शिकवा, ना कोई शिकायत की
बस एक गुलाब देकर दिल की हर बात कह दी!!
गुलाब की खुशबू भी फीकी पड़ जाए
जब तू मुस्कुराकर मेरे सामने आए!!
तू गुलाब है तो मैं उसकी पंखुड़ी बन जाऊं
तेरी हर महक में मैं खुद को भूल जाऊं!!
गुलाब सा लाल तेरा चेहरा और भी निखर जाता है
जब तू शर्माकर अपनी नज़रों को झुकाता है!!
एक गुलाब मैंने संभाल कर रखा है किताब में
जो तुमने दिया था पहली दफा शबाब में!!
Gulab Shayari in Urdu in Hindi

ना किसी इत्र की महक, ना कोई झूठा संगार
तेरे चेहरे की लाली के आगे गुलाब भी बेकार!!
फूलों में गुलाब और रिश्तों में प्यार खास है
तू मेरे साथ रहे, बस इतनी सी आस है!!
गुलाब की खुशबू हवाओं में फैल जाती है
तेरी याद आते ही धड़कन बढ़ जाती है!!
गुलाब खिलते हैं बहारों के आने से
रिश्ते खूबसूरत होते हैं दिल से निभाने से!!
कांटों की चुभन सहकर ही फूल खिलते हैं
ज़िंदगी के हसीं लम्हे भी ऐसे ही मिलते हैं!!
Gulab Shayari For Girl

जब भी हवा में घुलती है गुलाब की खुशबू
आंखें बंद करूँ तो नजर आते आती है बस तू!!
एक गुलाब की तरह तू मेरे दिल में बस गया
तेरी खुशबू से मेरा हर ख्वाब महक गया!!
गुलाब तो हजारों हैं इस जहाँ में
पर तेरे जैसा कोई नहीं मेरी निगाहों में!!
तेरे हाथों में गुलाब अच्छा लगता है
तेरे साथ हर ख्वाब सच्चा लगता है!!
तेरी यादों का गुलाब कभी मुरझाता ही नहीं
चाहे कितना भी मौसम बदले, यह ढलता ही नहीं!!
Sukha Gulab Shayari

कागज़ के पन्नों में दबाकर रखी है तेरी दी हुई हर निशानी
ये सूखा गुलाब सुनाता है अधूरी मोहब्बत की कहानी!!
तेरे दिए हुए उस सूखे गुलाब में आज भी वो बात है
लगता है जैसे कल ही हुई हमारी पहली मुलाकात है!!
जो दिया था तूने वो सुखा गुलाब आज भी संभाल रखा है
तेरी यादों को दिल के हर एक कोने में बसा रखा है!!
जो दिया था तुमने वो गुलाब आज भी किताबों में बंद है
सूख गया है मगर उसकी खुशबू आज भी बेमिसाल है!!
कागज़ के पन्नों में बंद ये सूखा फूल आज भी मुस्कुराता है
जब-जब बीते हुए लम्हों का कोई दौर याद आता है!!
Love Gulab Shayari

लाल गुलाब सी रंगत है तेरे रुखसार की
छू लूं जो अगर तो खुशबू आए प्यार की!!
तेरी यादों का गुलाब आज फिर दिल में खिला है
ग़म के कांटों में भी मुझे वफ़ा का फूल मिला है!!
कुछ ना बोलकर भी वो सब कुछ कह गए
जब वो हाथों में गुलाब देकर मुस्कुरा गए!!
गुलाब मुरझा सकता है, खुशबू नहीं जाती
सच्चे प्यार की याद कभी दिल से नहीं जाती!!
काँटों के बीच भी गुलाब मुस्कुराता है
सच्चा प्यार हर मुश्किल में साथ निभाता है!!
Khubsurat Gulab Shayari

गुलाब सा हसीं चेहरा तेरा, शबनम सी तेरी रंगत
तुझे देखना ही मेरे दिल की सबसे बड़ी चाहत!!
रंग, खुशबू और नज़ाकत का बेमिसाल नज़ारा हो तुम
इस वीरान दिल के चमन में खिला हुआ गुलाब हो तुम!!
छू जाए जो हवा तुझे, वो भी महक जाती है
तेरी मौजूदगी से हर शाम गुलाब सी खिल जाती है!!
तेरी ज़ुल्फ़ों में जब सुर्ख़ गुलाब सजता है
मासूमियत का हर रंग फिर खिलकर निखरता है!!
कांटों के दरमियां रहकर भी मुस्कुराना सीखा है
हमने तेरे इश्क़ से गुलाब की तरह खिलना सीखा है!!
Romantic Gulab Shayari

तेरी ज़ुल्फ़ों में जब कोई गुलाब सजता है
क़सम से खुदा का हर हुस्न फिर फ़ीका लगता है!!
तेरे गालों की रंगत को क्या नाम दूँ ए-सनम
गुलाब भी शरमा जाए जब तू मुस्कुराए सनम!!
हाथों में रख दो हाथ और गुलाब सी महक दो
इस उदास सी जिंदगी को फिर से चहक दो!!
गुलाब की खुशबू और तेरा साथ चाहिए
इस जिंदगी में बस तेरा हाथ चाहिए!!
गुलाब लेकर जब तुम सामने आ जाते हो
सूने दिल में भी हजारों रंग भर जाते हो!!
Gulab Shayari in English

Gulab ki mehak bhi feekhi lagti hai,
Jab tere chehre par muskaan dikhti hai.
Gulab chahne wale kaanto se dara nahi karte,
Sachha ishq karne wale ruswai se nahi marte.
Khamoshi se gulab nahi khilta kabhi,
Bina kahe dil ka haal samajhta nahi koi.
Kitab ke panno me chhupa gulab kal bhi tha,
Usme basi teri yaadon ka ehsaas aaj bhi hai.
Teri zulfon me ulajh kar reh gaya dil mera,
Jaise gulab ki pankhudi par shabnam ka dera.
