200+ Best Maa Ke Liye Shayari | माँ के लिए शायरी 2026
माँ हमारे जीवन का वह अनमोल रिश्ता हैं, जिनके प्यार, त्याग और दुआओं की कोई कीमत नहीं होती। माँ के लिए शब्द चाहे कितने भी खूबसूरत क्यों न हों, उनकी ममता और एहसानों को पूरी तरह बयां करना मुश्किल है। Maa Ke Liye Shayari के माध्यम से हम अपनी भावनाओं, प्यार, सम्मान और कृतज्ञता को खूबसूरत शब्दों में व्यक्त कर सकते हैं। इस पोस्ट में आपको माँ के लिए शायरी, Maa Shayari in Hindi, माँ पर शायरी, Mother Shayari, Emotional Maa Shayari और दिल को छू लेने वाली माँ की शायरी का बेहतरीन संग्रह मिलेगा।
अगर आप अपनी माँ के प्रति अपने प्यार और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए दिल से निकली शायरी खोज रहे हैं, तो ये शायरियाँ आपके लिए खास हैं। आप इन Maa Ke Liye Shayari in Hindi को अपने सोशल मीडिया स्टेटस, या माँ को समर्पित संदेश के रूप में भी साझा कर सकते हैं।
Maa Ke Liye Shayari

माँ को लिखने की कला मुझे आती ही नहीं
ममता मेरे छोटे से पन्ने मे समाती ही नहीं!!
जन्नत का हर लम्हा दीदार किया था
माँ तुमने जब गोद मे उठाकर प्यार किया था!!
धूप कितनी भी तेज़ हो छाँव कर ही देती है
माँ की ममता हर बला को दूर कर ही देती है!!
हज़ारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए
पर एक माँ ही काफ़ी है ज़िंदगी सजाने के लिए!!
लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती
बस एक माँ है जो मुझसे ख़फ़ा नहीं होती!!
Maa Ke Liye Shayari 2 Line

रुके तो चांद जैसी है, चले तो हवाओं जैसी है
वो माँ ही है, जो धूप में भी छाँव जैसी है!!
खुदा देखा, चाँद देखा, न जाने मैने क्या क्या देखा
पर इस दुनिया में, माँ से खूबसूरत कुछ नही देखा!!
ऊपर वाले ने माँ को क्या ख़ास बनाया है
अपनी जगह ज़मीन पर अपना साया बैठाया है!!
माँगने पर जहाँ पूरी हर मन्नत होती है
माँ के क़दमों में ही वो जन्नत होती है!!
जब भी देखता हूँ माँ की मुस्कुराती सूरत
मुझे नज़र आती है साक्षात खुदा की मूरत!!
Maa Ke Liye Shayari in Hindi

ऊपर जिसका अंत नहीं उसे आसमा कहते है
जहां में जिसका अंत नहीं उसे माँ कहते है!!
रुकावटें आती हैं मगर वो टल जाती हैं
माँ की दुआएँ मुसीबत में ढाल बन जाती हैं!!
मेरी नादानियों को वो हँसकर भुला देती है
ग़लती कितनी भी हो, माँ सीने से लगा लेती है!!
घुटनों से रेंगते रेंगते कब पैरो पर खड़ा हो गया
माँ तेरी ममता की छाँव में न जाने कब बड़ा हो गया !!
सारे ज़माने में न मिला जो सुकून मुझे
माँ की गोदी में सिर रखते ही चैन मिला मुझे!!
Maa Ke Liye Shayari in English

Maa ke bina duniya ki har cheez kori hai,
Duniya ka sabse sundar sangeet maa ki lori hai.
Jab sar par jo haath phere, to himmat mil jaye,
Bas ek baar maa muskura de, to jannat mil jaye.
Gher lene ko mujhe jab bhi balaein aa gai,
Dhal ban kar saamne meri maa ki duaen aa gai.
Sakht rahon mein bhi aasan safar lagta hai,
Yeh meri maa ki duaon ka hi asar lagta hai.
Hazaron gam hon phir bhi khushi se phool jata hun,
Jab hansti hai meri maa main har gam bhool jata hun.
Love Maa Ke Liye Shayari

पेट पे लात खाके फिर भी प्यार लुटाती है
एक माँ ही है जो सच्चे प्यार की मूरत कहलाती है!!
दुनिया की कोई दौलत माँ की ममता का मोल नहीं
इस जहाँ में माँ के प्यार से बढ़कर कुछ भी अनमोल नहीं!!
है एक कर्ज जो हरदम सवार रहता है
वो माँ का प्यार है, सब पर उधार रहता है!!
दुनिया की इस भीड़ में सच्चा एक ही नाता है
सब बदल जाते हैं पर माँ का प्यार वही रहता है!!
कड़वी बातों को भी जो मीठा बना दे
वो माँ का प्यार है जो हर दर्द मिटा दे!!
Heart Touching Maa Ke Liye Shayari

मेरी तक़दीर में कभी कोई गम नही होता
अगर तक़दीर लिखने का हक़ मेरी माँ को होता!!
तकलीफ़ कितनी भी हो चेहरे पर शिकन नहीं लाती
वो माँ ही है जो अपने दर्द कभी नहीं बताती!!
ग़म की धूप में वो साया बन के खड़ी रहती है
माँ की दुआ हर मुश्किल में साथ चलती है!!
हर चोट पर मरहम लगाती है वो मुस्कुरा कर
दुखों को छुपा लेती है सीने से लगाकर!!
चेहरे पर ख़ुशी और आँखों में प्यार रखती है
माँ अपनी औलाद के लिए हर दर्द सहती है!!
Maa Ke Liye Shayari 2 Line in Hindi

ऊपर वाले ने मेरी भी क्या खूब तकदीर लिखी
दुनिया की सबसे अच्छी माँ मेरे नसीब में लिखी!!
कौन सी है वो चीज़ जो यहाँ नहीं मिलती
सब कुछ मिल जाता है पर माँ नहीं मिलती!!
किसी के पास बंगला, किसी के पास गाड़ी है
मेरे पास माँ का साथ है, जो सबसे भारी है!!
हज़ार चिराग़ बुझ जाएँ मगर ये दीया जलता है
माँ का साया हर पल औलाद के साथ चलता है!!
जब भी अंधेरों ने घेरा मुझे ज़िंदगी की राहों में
माँ की दुआओं ने चिराग़ जला दिया मेरी राहों में!!
Sasu Maa Ke Liye Shayari

माँ का ही रूप हैं आप, यह दिल से मानती हूँ
सास नहीं, आपको अपनी दूसरी माँ समझती हूँ!!
सास-बहू के रिश्ते को आपने नया नाम दिया है
बेटी की तरह संभाल कर मुझे इतना मान दिया है!!
घर की रौनक और संस्कारों की पहचान हैं आप
हमारी सासू माँ नहीं, इस परिवार की शान हैं आप!!
ग़लतियों को मुस्कुराकर माफ़ कर देती हैं आप
सास होकर भी माँ का फर्ज निभाती हैं आप!!
हर छोटी-बड़ी बात का आप कितना ख़याल रखती हैं
माँ जैसी ममता से आप इस दिल में बसती हैं!!
